अरवल: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने थाना कांडों का निरीक्षण किया, दिशा-निर्देश दिए
Arwal, Arwal | Jan 4, 2026 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने अरवल थाना अंतर्गत दर्ज विभिन्न कांडों का गहन निरीक्षण किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने घटनाओं की प्रगति, जांच की स्थिति एवं साक्ष्य संग्रहण का जायजा लिया। संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, ताकि सभी मामले को शीघ्र निस्तारित हो सकें।