अरवल: अरवल जिले के सभी थानों में चौकीदारों के साथ बैठक, अपराध नियंत्रण के दिए निर्देश
Arwal, Arwal | Jan 4, 2026 अरवल जिले के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशानुसार सभी थाना परिसरों में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में शामिल सभी चौकीदारों को क्षेत्रीय अपराधों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। एसपी ने अपराध रोकथाम हेतु सक्रियता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और तत्काल सूचना देने पर बल दिया गया।