फतुहा: नदी थाना पुलिस ने गढोचक गांव के पास एक गुमटीनुमा दुकान से 65 ग्राम गांजा के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Jun 22, 2026 नदी थाना पुलिस ने गढोचक गांव के पास स्थित एक गुमटी नुमा दुकान से 65 ग्राम गांजा के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज अपने गुमटीनुमा दुकान में गांजा की पुड़िया बनाकर बेचने का काम करता है। गिरफ्तार धंधेबाज सन्नी कुमार है। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज से पूछताछ करने के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा गया है।