औरैया: पीडीए आरक्षण घोटाले को लेकर सपा ने भाजपा पर किया बड़ा हमला, जिलाध्यक्ष ने 22 परीक्षाओं में आरक्षित पदों के नुकसान का आरोप लगाया
समाजवादी पार्टी ने औरैया में पीडीए आरक्षण घोटाले को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। ककोर स्थित पार्टी कार्यालय में शुक्रवार की दोपहर 2 बजे आयोजित प्रेस वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संविधान द्वारा दिए गए आरक्षण अधिकारों को कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछड़े, दलित और वंचित समाज के युवाओं को सरकारी