शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में उद्यमियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने कड़े रुख में कहा कि औद्योगिक विकास में बाधा डालने वाली लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।