सासाराम: दवनपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक पक्ष के चार लोग हुए घायल
Sasaram, Rohtas | Jul 13, 2024 दवनपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। चारों घायलों का नाम नूरसामा खातून, आसमा खातून, असगरी खातून, एवं जुनेद आलम बताया जा रहा है। सभी घायल को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। चिकित्सक के देखरेख में सभी घायल का इलाज हो रहा है।