कटनी नगर: वन विभाग का वन महोत्सव अभियान चिन्हित 47 स्थानो पर रोपे जाएंगे 15 लाख पौधे,DFO गर्वित गंगवार ने दी जानकारी
जिले में वन विभाग द्वारा वन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वन विभाग स्व: सहायता समूह के सहयोग से पूरे जिले में वृहद पौधारोपण अभियान चला रहा है 47 चिन्हित स्थानों पर जिले की सभी 6 विकासखण्ड में 15 लाख पौधे अभियान के तहत रोपे जाएंगे। डीएफओ गर्वित गंगवार के द्वारा आज सोमवार दोपहर 2:00 इस अभियान की जानकारी दी गई।