सुपौल: लेंसकार्ट टीका विवाद सुपौल पहुंचा: हिन्दू संगठनों ने स्टाफ को टीका लगाया, जनेऊ भी धारण कराया
Supaul, Supaul | Apr 23, 2026 देशभर में चर्चा का विषय बना लेंसकार्ट से जुड़ा टीका विवाद अब सुपौल भी पहुँच गया है। जहाँ जिले के मुख्यालय स्थित लेंसकार्ट के स्टोर पर हिन्दू संगठनों के युवाओं ने पहुंचकर विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। हिन्दू संगठन से जुड़े युवाओं ने स्टोर के सभी कर्मचारियों के हाथ पर पहले रोली बांधी, फिर उन्हें टीका लगाया और प्रत्येक को एक-एक जनेऊ धारण करने के लिए दिया।