टीकमगढ़: एसपी के नेतृत्व में दिखा कर्तव्य और संवेदनशीलता का संगम, महिला प्रधान आरक्षक का जन्मदिन मनाया गया
बैठक समाप्ति के पश्चात पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई को जानकारी मिली की बैठक में शामिल महिला प्रधान आरक्षक दमयंती शर्मा का आज जन्मदिन है इस अवसर पर उन्होंने स्वयं केक कटवाकर समस्त पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर उनका जन्मदिन मनाया और शुभकामनाएं दी। आज दिन सोमवार को शाम 5 वजे के आसपास प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी साझा की गई।