भवनाथपुर: अरसली गांव में पिंटू कुमार की पत्नी कविता देवी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की
भवनाथपुर थानांतर्गत अरसली गांव के वनखेता टोला निवासी पिंटू कुमार की पत्नी कविता देवी ने शनिवार की देर शाम कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर कविता का अपनी सास के साथ नोकझोंक हुई थी। उसी बात से आक्रोशित होकर उसने कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने