सगड़ी: बिलरियागंज थाना की पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में बिलरियागंज थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा व मय हमराह फोर्स ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी रोहित राजभर पुत्र नरेश राजभर को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।