दरभंगा: दरभंगा में अवैध धंधे के आरोप को लेकर घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस जांच में जुटी
दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडासराय गुमटी के समीप स्थित एक मकान में कथित रूप से नाबालिग लड़की से अवैध धंधा कराए जाने के आरोप को लेकर शनिवार को घंटों हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सूचना मिलने के बाद बहादुरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बंद कमरे को खुलवाकर जांच की, लेकिन वहां कोई लड़की नहीं मिली। मौके पर पहुंची एक महिला, जिसने खुद को आर्