नरहट: पांडे बीघा गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 57 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पुलिस कर रही जांच
Narhat, Nawada | Apr 8, 2026 नवादा जिले में एक सड़क हादसे में 57 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। नरहट थाना क्षेत्र के पांडे बीघा गांव के पास बुधवार को एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।मृतक की पहचान पांडे बीघा गांव निवासी रफीक खान के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रफीक खान खेत में काम कर रहे थे, तभी एक ट्रैक्टर पीछे की ओर आ रहा था और अचानक उन्हें कुचल दिया।