राजापाकड़ प्रखंड अंतर्गत बराटी थाना का प्रभारी एसपी नीरज कुमार सिंह ने शनिवार की देर शाम 7 बजे के करीब औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न पंजीयो का निरीक्षण करने के बाद थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने थाना क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, अपराधियों को पकड़ने एवं शराब धंधेबाजों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया।