कर्वी: चित्रकूट में नक्शा पास करने के एवज में 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते वरिष्ठ सहायक लिपिक को किया गिरफ्तार
चित्रकूट के राजापुर नगर पंचायत में भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो बांदा मंडल की टीम ने वरिष्ठ सहायक लिपिक अक्षय राहुल को 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह की ट्रैप टीम ने कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ चित्रकूट कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।