वारासिवनी: संचेती राइस मिल मामले में बड़ा खुलासा, संचालक सौरभ संचेती, राहुल प्रताप सहित तीन पर खुर्द बुर्द का केस दर्ज, जांच जारी
संचेती राइस मिल में एफसीआई के 242 क्विंटल 55 किलो सीएमआर चावल मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मिल संचालक सौरभ संचेती, दुर्गेश सेंदरे एवं राहुल प्रताप के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(3) व 3(5) के तहत अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी नीहारिका अवस्थी की शिकायत पर की गई मामला 3 जून की शाम का ।