पुलिस के मुताबिक, अकलतरा के सार्वजनिक जगह में बाइक सवार 3 युवक तलवार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे थे। पुलिस ने मौके पर दबिश दी और बाइक सवार आरोपी युवक जयकिरण कंवर, डेविड कुमार कंवर, राजभिषेक कंवर के कब्जे से तलवार, चाकू और बाइक को जब्त करके गिरफ्तार किया है।