हरदा: हरदा में 28 अप्रैल को किसान आंदोलन: ट्रैक्टर रैली के चलते बदला ट्रैफिक, प्रशासन ने जारी किए रूट प्लान
Harda, Harda | Apr 26, 2026 हरदा में 28 अप्रैल को प्रस्तावित किसान क्रांति आंदोलन को लेकर प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। आज 26 अप्रैल शाम 7 बजे यातायात प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ कृषि उपज मंडी हरदा पहुंचेंगे, जिससे शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है।