बांका: गेरूआ गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की हुई मौत, अस्पताल में शव का हुआ पोस्टमार्टम
Banka, Banka | Jun 10, 2026 बांका जिले के गेरूआ गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। बुधवार की दोपहर 12:00 शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में किया गया। मृतक की पहचान गेरूआ गांव निवासी रघुनंदन यादव के रूप में की गई परिजनों ने बताया कि बारिश के दौरान वह खेत में एक पेड़ के नीचे खड़ा था।इस दौरान आकाशीय बिजली गिरी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।