बदायूं: उझानी के गंजशहीदां मोहल्ले में लगे कूड़े के ढेर, नगर पालिका की लापरवाही से सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, दुर्गंध से परेशान
Budaun, Budaun | Oct 19, 2026 बदायूं के उझानी में नगर पालिका परिषद की सफाई व्यवस्था को लेकर कस्बे के गंजशहीदां मोहल्ले में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से गंदगी का माहौल बना हुआ है। इसके चलते स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। वहीं, कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के कारण लोगों का रहना भी मुश्किल हो रहा है।