बांका: महादेवावरण गांव में सांप के काटने से एक महिला की मौत
Banka, Banka | May 11, 2026 महादेवावरण गांव में सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। सोमवार की सुबह 8:00 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल लाया गया। मृतका की पहचान महादेवावरण गांव निवासी दौलत यादव की पत्नी बबीता देवी के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि बबीता देवी देर संध्या अपने घर में खाना बना रही थी इस दौरान एक विषैला सांप ने उसके पैर में काट लिया।