सिकंदरा: रोहिनी डेरा में किस्त वसूली के दौरान बैंक एजेंट से मारपीट, वीडियो वायरल; पुलिस ने 1 आरोपी को हिरासत में लिया
सिकंदरा थाना क्षेत्र के रोहिनी डेरा गांव में बुधवार को एक बैंक एजेंट के साथ गांव के ही कुछ युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार सोनाटा बैंक का एजेंट यीशु गांव में फाइनेंस की किस्त लेने गया था। इसी दौरान गांव निवासी नीरज नायक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एजेंट के साथ ज