धनघटा: नाथनगर में टीबी मरीजों की जंग में देवेश मणि त्रिपाठी बने निक्षय मित्र, 200 मरीजों में वितरित की पोषण पोटली
संतकबीरनगर जिले में क्षय रोग उन्मूलन अभियान को मजबूती देने के लिए सिद्धार्थनगर जिले के समाजसेवी देवेश मणि त्रिपाठी ने निक्षय मित्र के रूप में सराहनीय पहल की है। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने धनघटा तहसील क्षेत्र के 200 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित कर बीमारी से लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम म