हरसूद: मोहर्रम पर निकले ताजियों के जुलूस में अखाड़े के पहलवान ने दिखाए करतब
Harsud, Khandwa | Jun 27, 2026 शनिवार को मोहर्रम पर्व के अवसर पर नया हरसूद छनेरा में मुस्लिम बंधुओ द्वारा ताजियों का जुलूस निकाला गया। जिसमें अखाड़े के पहलवान द्वारा करतब दिखाए गए। शनिवार सुबह 11:30 के लगभग नया हरसूद स्थित इमामबाड़े से ताजियों का कारवां निकला था जो दोपहर करीब 1 बजे के लगभग फीलगुड चौराहे पर पहुंचा था।