कोलारस: सिंध नदी में अवैध रेत उत्खनन का काला कारोबार, कई गांवों में धड़ल्ले से खनन, वीडियो वायरल होने पर प्रशासन पर सवाल
शिवपुरी। कोलारस विधानसभा क्षेत्र से गुजरने वाली सिंध नदी इन दिनों अवैध रेत उत्खनन का बड़ा केंद्र बनी हुई है। बांसखेड़ा, सड़, घुरवार,पचावली और रिजौदी सहित कई गांवों में खनन माफिया बेखौफ होकर दिन-रात नदी से रेत निकाल रहे हैं। इस अवैध गतिविधि का एक वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है