होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम स्थित जनता कार्यालय में मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने सांसद से की मुलाकात,सौंपा ज्ञापन
नर्मदा पुरम स्थित जनता कार्यालय में रविवार को मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के सदस्यों ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर सांसद से मुलाकात की। इस दौरान मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने शिक्षकों से जुड़ी लंबित समस्याओं, सेवा शर्तों एवं अन्य मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की और अपनी मांगों का एक ज्ञापन सांसद को सौंपा।