प्रतापपुर: जगन्नाथपुर में सड़क हादसे के बाद SECL के खिलाफ नाराजगी, अनशन की दी चेतावनी
जगन्नाथपुर में शुक्रवार रात करीब 10 बजे जर्जर सड़क और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत मदद पहुंचाई। हादसे के बाद क्षेत्र में SECL की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।