बेगूसराय: कारगिल भवन में DM की अध्य्क्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, दिए कई निर्देश
कारगिल भवन में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान दुर्घटनाओं को कम करने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा हुई. बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि ज्यादा दुर्घटना होने वाले ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करते हुए परिवहन विभाग वहां पर आवश्यक कार्रवाई करें. इसके अलावा उन्होंने वाहन जांच अभियान चलाने का दिया निर्देश.