मुरैना नगर: मुरैना जिला अस्पताल में पलंग के लिए बवाल, महिला मरीजों में झगड़ा और मारपीट, मामला थाने पहुंचा
मुरैना जिला अस्पताल के मेडिकल फीमेल वार्ड में आज शनिवार क़ो पलंग को लेकर दो महिला मरीजों में विवाद हो गया। काजल वर्मा वापस लौटीं तो उनके पलंग पर दूसरी मरीज अभिलाषा गुर्जर मिलीं। कहासुनी बढ़कर झगड़े में बदल गई और मारपीट के आरोप लगे। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली थाने ले जाकर समझौता कराया, फिर इलाज के लिए वापस अस्पताल भेज दिया गया।