गुना नगर: आर्यिका माताजी और उपशम माताजी की मौत को लेकर गुना में जैन समाज का आक्रोश, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
आर्यिका माताजी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के मामले को लेकर गुना के जैन समाज ने सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को ज्ञापन सौंपा। समाज ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और साधु-संतों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति लागू करने की मांग की है।