खातेगांव: नेमावर पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्रम में मोबाइल चोरी का मामला 4 घंटे में सुलझाया, आरोपी गिरफ्तार
बुधवार दोपहर 2 बजे देवास जिले में पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” के तहत नेमावर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र में हुई मोबाइल चोरी की वारदात का खुलासा पुलिस ने महज 4 घंटे में कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चुराया गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है