पत्थलगांव: ‘सुशासन तिहार’ में जनसमस्याओं के समाधान का शिविर लगेगा: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘सुशासन तिहार’ अभियान की शुरुआत को लेकर कहा कि इसके तहत मुख्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधि विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित करेंगे। इन शिविरों में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचे। यह जानकारी शुक्रवार की शाम 5 बजे प्राप्त हुई है।