हरदा: हरदा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का विरोध, कर्मचारियों को लगाया तिलक
Harda, Harda | Apr 20, 2026 हरदा शहर में स्थित लेंसकार्ट शोरूम आज उस वक्त चर्चा का केंद्र बन गया, जब विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां विरोध दर्ज कराने पहुंचे। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कंपनी में कर्मचारियों के लिए ऐसे नियम बनाए गए हैं, जिनमें बिंदी, सिंदूर, कलावा और अन्य धार्मिक प्रतीकों पर रोक लगाई जाती है।