महोबा: डाक बंगला के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटने से बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल, डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रिफर
Mahoba, Mahoba | Apr 13, 2026 लवकुशनगर निवासी 60 वर्षीय जमुना पत्नी शंकर सेन सोमवार समय तकरीबन 2 बजे ई रिक्शा में सवार होकर अपने घर जा रही थी। तभी डांक बंगला के पास तेज रफ्तार ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने घायल बुजुर्ग महिला को हायर सेंटर रिफर कर दिया है।