जैतपुर: बंद खदान में डूबने से युवक की मौत, मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन
SECL सोहागपुर क्षेत्र स्थित बंद पड़ी शारदा ओपन कास्ट माइन में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद नाराज परिजनों ने शारदा OCM गेट के सामने शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने SECL प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की। मामला अमलाई और चचाई थाना क्षेत्र से जुड़ा है।वीडीओ शनिवार दोपहर दो बजे सामने आया है।