चूरू: चूरू में गड्ढे, जलभराव और गंदगी से लोग परेशान
Churu, Churu | May 10, 2026 चूरू शहर में महावीर प्लाजा के पीछे पुराना बस स्टैंड मार्ग पर सड़क के बीच बने गड्ढे से राहगीरों और छात्राओं को परेशानी हो रही है। यह सरकारी गर्ल्स कॉलेज का मुख्य रास्ता होने के बावजूद मरम्मत नहीं करवाई जा रही। वहीं ओम कॉलोनी में अग्रसेन नगर और रामसरा मार्ग पर कई दिनों से जलभराव बना हुआ है।