गिरिडीह: जिले में बढ़ते तापमान और लू को देखते हुए उपायुक्त की अध्यक्षता में डीसी ऑफिस में हुई बैठक
गिरिडीह जिले में लगातार बढ़ते तापमान एवं प्रचंड लू की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में बुधवार को 11 बजे डीसी ऑफिस में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को आमजन की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए।