डिंडौरी: सुनियामार गांव में शा.भूमि में मकान बनाकर रह रहा परिवार, बजाग SDM ने भूमि खाली करने के दिए निर्देश, पीड़ित ने लगाई गुहार
डिंडौरी जिले के सुनियामार गांव में एक परिवार शासकीय भूमि में मकान बनाकर निवासरत है । शासकीय भूमि में मकान होने के कारण बजाग एसडीएम ने मकान हटाने का आदेश जारी किया है जिसके चलते पीड़ित परिवार बेघर हो जाएगा आदेश निरस्त कराने को लेकर पीड़ित परिवार ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राहत की गुहार लगाई ।