बोध गया: बोधगया के निरंजना नदी किनारे मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल,दो पक्षों के द्वारा की गई मारपीट
Bodh Gaya, Gaya | Jun 22, 2026 बोधगया के काली मंदिर के समीप निरंजना नदी तट पर हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार की शाम 5 बजे से तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक को कई लोगों द्वारा घेरकर पीटते हुए देखा जा सकता है।वहीं देखने वाले लोगों की भीड़ लगी थी। घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।