राजगढ़: बैरासर गुमाना में मधुमक्खियों का आतंक, हजारों मधुमक्खियों ने घर पर जमाया डेरा, डर के कारण परिवार को छोड़ना पड़ा आशियाना
Rajgarh, Churu | Apr 1, 2026 बैरासर गुमाना में एक अनोखी और डरावनी घटना सामने आई है, जब अचानक हजारों की संख्या में मधुमक्खियों ने एक घर में डेरा जमा लिया। हालात ऐसे बन गए कि घर में रह रहे लोगों को डर के मारे अपना घर छोडक़र बाहर भागना पड़ा। सूबेदार प्रताप सिंह झोथड़ा ने बताया कि अचानक असंख्य मधुमक्खियां घर में आकर बैठ गईं। देखते ही देखते पूरे घर में मधुमक्खियों का झुंड फैल गया।