हैदरगढ़: सिद्धौर क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र निष्प्रभावी, गांवों में कचरे के ढेर और सफाईकर्मियों पर मिलीभगत का आरोप
सिद्धौर ब्लॉक की 96 ग्राम पंचायतों में एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र निष्प्रभावी साबित हो रहे हैं। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बावजूद अधिकांश गांवों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे साफ-सफाई का अभाव बना हुआ है और लोग संक्रमित बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इनमें से कई केंद्रों का निर्माण कार्य अभी अधूरा है, जिसके पीछे बजट की कमी बताई जा रही है।