भरथना: भरथना बकेवर मार्ग पर धंसी सड़क पटरी बनी हादसों का कारण, ग्रामीणों में आक्रोश
भरथना बकेवर मार्ग पर मोढ़ी गांव स्थित रतन दास ईंट भट्ठे के पास रविवार देर रात 8 बजे बारिश के चलते सड़क किनारे की पटरी धंस जाने से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। गहरे गड्ढों के कारण दोपहिया व छोटे वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। अनवरगंज निवासी नदर मोहम्मद स्कूटी से घर लौटते समय अंधेरे में धंसी पटरी नहीं देख सके।