टीकमगढ़: धजरई: धजरई में विकसित होगा समन्वित वन खेती पर्यटन प्रोजेक्ट: कलेक्टर ने किया प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने ग्राम पंचायत धजरई में प्रस्तावित समेकित एग्रो टूरिज्म प्रोजेक्ट के लिए चयनित स्थल का संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया तथा परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराई गई लगभग 100 एकड़ शासकीय भूमि पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास