कानपुर: महाराजपुर थाना क्षेत्र के लालूखेड़ा में कुएं में मिला युवक का शव
महाराजपुर थाना क्षेत्र में लालूखेड़ा गांव में एक कुएं से 35 वर्षीय मजदूर का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान राधेलाल के रूप में हुई है।महाराजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने शनिवार शाम 4 बजे बताया कि, मामले में तहरीर मिल गई है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।