कानपुर: थाना जाजमऊ क्षेत्र में चोरी के प्रकरण में पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने शनिवार 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि,थाना जाजमऊ क्षेत्र में हुयी चोरी की बड़ी घटना में पुलिस व सर्विलांस सेल की संंयुक्त टीमों द्वारा एक ओर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, इसके पास से 185000 रुपये व एक तमंचा बरामद हुआ है। 2 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।