कानपुर: 80 लाख रुपए की साइबर धोखाधड़ी के मामले में साइबर थाने में अभियोग पंजीकृत: एसीपी साइबर अपराध श्वेता कुमारी
06 .9.2024 को संजय टंडन द्वारा साइबर थाना, कानपुर कमिश्नरेट में एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने लगभग ₹80 लाख की साइबर धोखाधड़ी होने की सूचना दी। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित साइबर थाना पर अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विवेचना प्रारंभ की गई। एसीपी साइबर अपराध श्वेता कुमारी ने शनिवार 2 बजे जानकारी दी