महाराजगंज: बछरावां के दवई पार्क में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में हुआ आयोजन
21 जून रविवार सुबह 8 बजे बछरावां स्थित केदवई पार्क में योग दिवस बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों मे लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। कार्यक्रम मे योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम मे क्षेत्र के सम्मानित पदाधिकारी मौजूद रहे।