बोकारो सेक्टर 4 स्थित कुमार मंगलम स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद ढुल्लू महतो ने किया। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलित कर खेल महोत्सव का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। इसके बाद दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न खेल आयोजनों की शुरुआत की।