कानपुर: कानपुर पुलिस ने प्रयागराज से ताजमहल फिल्म के सह-निर्माता इरशाद आलम को करोड़ों की ठगी के मामले में किया अरेस्ट
कारोबारी से करोड़ों की ठगी में ताजमहल फिल्म के सह-निर्माता इरशाद आलम को कानपुर पुलिस ने बुधवार तड़के 4बजेप्रयागराज से अरेस्ट कर लिया है।चार दिन पहले इरशाद ने कानपुर के बेकनगंज निवासी कारोबारी से मोहम्मद शोएब को जमीन दिलाने के नाम पर 3.30 करोड़ रुपए ठगे थे।इंस्पेक्टर मोहम्मद मतीन खान ने बताया किइरशाद आलम को प्रयागराज से गिरफ्तार कर पुलिस टीम कानपुर ला रही है।