कानपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस कर्मी की पत्नी का बयान आया सामने, पति कर्ज में डूबा था जिसके चलते करता था मारपीट
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को जोकि कल्याणपुर में डायल 112 में तैनात पीआरबी कर्मी ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के 13 घंटे पहले मृतक ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट डाली थी उसके साथ ही उसकी पत्नी ने बुधवार 11:00 बजे बताया कि पति पर काफी कर्ज था और आए दिन लोग उसे अपना पैसा वापस मांगने आते थे जिस पर उसने कई बार धमकी दी थी कि वो आत्महत्या करलेगा